maddy puneet - shri ram lagan lyrics
lyrics by dr. prashant bhatt
music by + maddy puneet
singers + maddy puneet | swati sharma
mantra
श्री राम चन्द्राय नमः
श्री राम चन्द्राय नमः
श्री राम चन्द्राय नमः
श्री राम चन्द्राय नमः
verse 1
तू ही जल है, तू अनल है
तू ही अंबर, तू ही थल है
यत्र भी तू, तत्र भी तू
हर दिशा, सर्वत्र तू है
तू रखे जो हाथ सर पर
और चरण में दे शरण
ख़ुद को कर दूँ तुझको अर्पण
बस रहूँ तुझमें मगन
chorus
श्री राम…
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणं।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं।
पटपीत मानहुँ तड़ित रुचि शुचि
नौमी जनक सुतावरं॥
mantra
श्री राम चन्द्राय नमः
श्री राम चन्द्राय नमः
श्री राम चन्द्राय नमः
श्री राम चन्द्राय नमः
verse 2
तू अटल है, तू अचल है
तू ही निर्गुण, तू सकल है
कर्म भी तू, धर्म भी तू
धैर्य का तू हर चरम है
तू मिले हर राह पे बन कर
उम्मीदों की नई किरण
मन से तुझको कर समर्पण
बस करूँ तेरा भजन
chorus
श्री राम…
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणं।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं।
पटपीत मानहुँ तड़ित रुचि शुचि
नौमी जनक सुतावरं॥
bridge
तू बसे हर कण में, और तू
ही निहित है व्योम में
तू ही मेरे मन में, तू ही
है मेरे हर रोम में
नाम से तेरे भोर खिले है
साँझ ढले तेरे नाम से
राम से मेरी साँस है, और
धड़कनें भी राम से
chorus
श्री राम…
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणं।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं।
पटपीत मानहुँ तड़ित रुचि शुचि
नौमी जनक सुतावरं॥
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणं।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं।
पटपीत मानहुँ तड़ित रुचि शुचि
नौमी जनक सुतावरं॥
mantra
श्री राम चन्द्राय नमः
श्री राम चन्द्राय नमः
श्री राम चन्द्राय नमः
श्री राम चन्द्राय नमः
Random Lyrics
- whybg - idol lyrics
- דויד ברוזה - susim yafim - סוסים יפים - david broza lyrics
- the windowsill - ride into the night lyrics
- afrobaby - w8ing lyrics
- mili (indie) - in hell we live, lament (let's lament) lyrics
- jeune lion - rich lyrics
- jack rutstein - dancing in your jordans lyrics
- dustero, winiss beats - walk 'em down 7 lyrics
- robert franz - ich lobe mir die vögelein lyrics
- django (deu) - ohne perspektive lyrics