![azlyrics.biz](https://azlyrics.biz/assets/logo.png)
vishal mishra - ram aayenge lyrics
[vishal mishra “ram aayenge” के बोल]
[intro]
आज गली+गली अवध सजाएँगे
आज पग+पग पलक बिछाएँगे
ओ, आज गली+गली अवध सजाएँगे
आज पग+पग पलक बिछाएँगे
आज सूखे हुए पेड़ फल जाएँगे
[chorus]
नैना भीगे+भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे+भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
[verse 1]
सरजू जल+थल, जल+थल रोए, जिस दिन राघव हुए पराए
ओ, बिरहा के सौ पर्वत पिघले, हे रघुराई, तब तुम आए
ये वही क्षण है निरंजन, जिसको दशरथ देख ना पाए
[pre+chorus]
सात जन्मों के दुख कट जाएँगे
आज सरजू के तट मुस्काएँगे
मोरे नाचेंगे, पपीहे आज गाएँगे
[chorus]
आज दसों ये दिशाएँ जैसे शगुन मनाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे+भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कभी ढोल बजाएँ, कभी द्वार सजाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
[verse 2]
जाके आसमानों से तारे माँग लाएँगे
कौशल्या के लल्ला जी, तुम्हीं पे सब लुटाएँगे
१४ साल जो रोके, वो आँसू अब बहाएँगे
अवध में राम आएँगे, हमारे राम आएँगे
[verse 3]
नील गगन से साँवले, कोटि सूर्य सा तेज
नारायण तज आएँ हैं शेष नाग की सेज
“राघव, “राघव” करते थे युग+युग से दिन+रैन
आज प्रभु ने दरस दिया, धन्य हुए हैं नैन
[bridge]
नतमस्तक हैं तीन लोक और सुर+नर करें प्रणाम
एक चंद्रमा, एक सूर्य, एक जगत में राम
एक जगत में राम
[chorus]
आज दसों ये दिशाएँ जैसे शगुन मनाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे+भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कभी ढोल बजाएँ, कभी द्वार सजाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ दीप जलाएँ, राम आएँगे
Random Lyrics
- 4iro lyrics lyrics
- kay9inee - psa lyrics
- yae yadir - amen lyrics
- fasfasfas! - b0red freestyle 2 lyrics
- mountain head - backseat lyrics
- geek boy troy & corey vintage - regret lyrics
- буерак (buerak) - б9 (b9) lyrics
- 454 - barbie lyrics
- jacques cardona - bang bang, lucky luke lyrics
- astildi - purgatory lyrics