kishore kumar & r.d. burman – kiska rasta dekhe (from “joshila”) lyrics
[kishore k+mar & r.d. burman “kiska rasta dekhe” के बोल]
[chorus]
किसका रस्ता देखे, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
किसका रस्ता देखे, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
मीलों है खामोशी, बरसों है तनहाई
भूली दुनिया कभी की तुझे भी, मुझे भी
फिर क्यों आँख भर आयी?
ओ, किसका रस्ता देखे, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
[verse 1]
कोई भी साया नहीं राहों में
कोई भी आएगा ना बाँहों में
तेरे लिए, मेरे लिए कोई नहीं रोने वाला, ओ
झूठा भी नाता नहीं चाहों में
हाए, तू ही क्यों डूबा रहे आहों में
कोई किसी संग मरे ऐसा नहीं होने वाला
[pre+chorus]
कोई नहीं जो यूँ ही जहाँ में बाँटे पीर पराई
[chorus]
हो, किसका रस्ता देखे, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
[verse 2]
तुझे क्या बीती हुई रातों से
मुझे क्या खोई हुई बातों से
सेज नहीं, चिता सही जो भी मिले सोना होगा, ओ
गई जो डोरी छूटी हाथों से
हो, लेना क्या टूटे हुए साथों से
खुशी जहाँ माँगी तूने, वहीं मुझे रोना होगा
[pre+chorus]
ना कोई तेरा, ना कोई मेरा, फिर किसकी याद आयी?
[chorus]
हो, किसका रस्ता देखे, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
मीलों है खामोशी, बरसों है तनहाई
भूली दुनिया कभी की तुझे भी, मुझे भी
फिर क्यों आँख भर आयी?
Random Lyrics
- la rosy – henny lyrics
- nicowithadreambr – problemas lyrics
- iamaidencarter – mkoften lyrics
- ashley jana – more than a kiss lyrics
- pleiadd – так повелось (it’s a habit) lyrics
- shtosmo – kalopsija lyrics
- berniemaceleven – too wicked lyrics
- shtosmo – naš svijet lyrics
- max fry – earfquake lyrics
- ana (au) – sirens lyrics